फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Apply for admission to PG courses at Ghumarwin College by July 30.

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 26 Jul 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission to PG courses at Ghumarwin College by July 30.
भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, कॉमर्स में रही खाली सीटें
विज्ञापन

कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में दाखिले की आस लगाए बैठे छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है। कॉलेज प्रशासन ने पहली काउंसलिंग के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग नहीं लिया था। कॉलेज में भौतिक विज्ञान में 32, अंग्रेजी में 28, राजनीतिक विज्ञान में 12 और कॉमर्स में पांच सीटें खाली है। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि दाखिला मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। यदि किसी को दाखिले से संबंधित कोई भी समस्या आए या कोई भी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वे कॉलेज की वेबसाइट पर दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed