फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Applications for the INSPIRE Award-MANAK scheme can now be submitted until October 10.

Bilaspur News: इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के लिए अब 10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Applications for the INSPIRE Award-MANAK scheme can now be submitted until October 10.
अभी तक जिले के 164 स्कूलों के 570 छात्रों ने किया है आवेदन
विज्ञापन

छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ
बेहतरीन आइडिया चयनित होने पर छात्र को मिलेंगे 10 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी दस अक्तूबर तक ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण और इंस्पायर मानक मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं।


योजना के लिए अभी तक जिले के 164 सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 570 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। पहले आवेदन करने की तिथि 15 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। कई विद्यार्थी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए हैं, इसलिए आवेदन की तिथि दस अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इस योजना का लाभ छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी उठा सकते हैं। सरकारी और निजी स्कूलों के पांच-पांच विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं, जिसमें तीन विद्यार्थी छठी से दसवीं और दो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के होने चाहिए। इस योजना में विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी नई सोच को आगे रख सकते हैं। नया और बेहतरीन विचार देने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को अपने विचार को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए सरकार की ओर से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल ने बताया कि इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed