फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aparnita from Balghad won a gold medal in wrestling.

Bilaspur News: बलघाड़ की अपर्णिता ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aparnita from Balghad won a gold medal in wrestling.
बलघाड़ स्कूल की अपर्णिता ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।
राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की जीत
विज्ञापन

अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। कुल्लू के भुंतर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता में उच्च पाठशाला बलघाड़ की अपर्णिता ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिजनों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
अपर्णिता की इस सफलता को क्षेत्र की उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और अभ्यास के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी जीत से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

अपर्णिता की कामयाबी पर उनके कुश्ती कोच एवं सेना से सेवानिवृत्त शेर सिंह जम्वाल ने उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, पहलवान अर्पिता ने भी उनकी स्वर्णिम जीत पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब अपर्णिता राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 31 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-14 छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed