फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   An Example of Determination at Gobind Sagar Lake: Cadets Complete an Arduous 38-Kilometer Boating Expedition

गोबिंद सागर झील में जज्बे की मिसाल: कैडेट्स ने तय किया 38 किलोमीटर का कठिन नौकायन सफर

Fri, 18 Sep 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
An Example of Determination at Gobind Sagar Lake: Cadets Complete an Arduous 38-Kilometer Boating Expedition
गोबिंद सागर झील में सेलिंग करते कैडेट्स। स्रोत: एनसीसी
ज्योरिपत्तन से बिलासपुर तक किया सफर,जगातखाना में लोगों को दी टीबी मुक्त भारत का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में चल रहे संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के दसवें दिन बारिश और तेज हवाओं के बीच भी एनसीसी कैडेट्स का जोश और जज्बा बरकरार रहा। अभियान के तहत कैडेट्स ने जकातखाना से ज्योरिपत्तन तक रूट मार्च किया। इसके बाद ज्योरीपत्तन से गंभर पुल होते हुए बिलासपुर तक करीब 38 किलोमीटर की नौकायन की। प्रतिकूल मौसम के बावजूद कैडेट्स ने अनुशासन, साहस और उत्साह के साथ अभियान जारी रखा।
कैडेट्स ने सुबह जकातखाना में स्थानीय लोगों और बच्चों को टीबी मुक्त भारत का संदेश दिया। इस दौरान टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद कैडेट्स रूट मार्च करते हुए ज्योरीपत्तन पहुंचे और वहां से नौकाओं के माध्यम से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि अभियान का दसवां दिन कैडेट्स के लिए सीख और अनुभव से भरपूर रहा। तेज हवाओं और बारिश जैसी परिस्थितियों ने उन्हें विपरीत हालात में धैर्य बनाए रखने, टीमवर्क और साहस के साथ आगे बढ़ने का अनुभव दिया। उन्होंने महिला कैडेट्स के जज्बे की विशेष सराहना करते हुए कहा कि कठिन मौसम और लंबी दूरी के बावजूद बेटियों ने पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

संकल्प एक्सपीडिशन को आज होगा समापन
संकल्प एक्सपीडिशन-2026 का विधिवत समापन शुक्रवार को होगा। लुहणू घाट पर आयोजित फ्लैग-इन समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा। अभियान के दौरान कैडेट्स ने साहसिक सेलिंग के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन और पुनीत सागर अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed