फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   amarujala abhiyan health

बूस्टर डोज लगवाएं, परिवार और समाज को दें सुरक्षा कवच

Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
amarujala abhiyan health
बिलासपुर। कोरोना से बचाव का इकलौता उपाय वैक्सीनेशन है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 200 करोड़ छूने वाला है। हालांकि अभी भी कई बच्चे, युवा और बुजुर्ग बूस्टर डोज से वंचित हैं। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में सभी का टीकाकरण बहुत आवश्यक है। इसको लेकर कई गण्यमान्य लोग बूस्टर डोज लगवाने की लोग से अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। भीड़ में मास्क पहनकर रखें। सभी नियमों का पालन करें। लोगों से अपील है कि खुद भी बूस्टर डोज लगवाएं और परिवार के सदस्यों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि परिवार और समाज कोरोना से सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

पंकज राय, उपायुक्त बिलासपुर।
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। कुछ लोग अभी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने से कतरा रहे हैं। सभी लोगों से अपील है कि बूस्टर डोज लगवाएं। बूस्टर डोज लगवाकर खुद को और समाज को सुरक्षा कवच देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलां देवी, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त घट नृत्यांगना
सभी को समझना होगा जब तक कोरोना की दवाई नहीं आती है तब तक वैक्सीन लगवाना जरूरी है। कोरोना संक्रमण फिर फैल रहा है इसलिए बुजुगो, बच्चों और युवाओं को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवानी आवश्यक है। सभी से अपील है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर बूस्टर डोज लगवाएं।
प्रियंका नेगी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
सरकार कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके। यह आंकड़ा 200 करोड़ पहुंचने वाला है। सभी से आग्रह है कि बूस्टर डोज लगवाएं। साथियों और परिवार के सदस्यों को टीकाकरण केंद्र ले जाएं और वैक्सीन लगवाएं। तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे।

हरीश नड्डा, समाजसेवी
कोरोना की वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी से कोरोना से बचा जा सकता है। जिन लोगों को अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगी है, वे जल्द वैक्सीन लगवाएं। इससे कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। बूस्टर डोज से घबराने की जरूरत नहीं है।
सतीश ठाकुर, प्रधान, ग्राम पंचायत बंदला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed