फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   African swine flu in Kolkata: Sanitisation will be done for three to six months

कोलका में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू : तीन से छह माह तक होगा सैनिटाइजेशन

Fri, 09 May 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 09 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
African swine flu in Kolkata: Sanitisation will be done for three to six months
- 8 किमी के दायरे में पिग फार्म होंगे खाली, चार सुअरों को विभाग ने नियमों के तहत किया किल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की कोलका पंचायत में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का प्रकोप सामने आया है। इस संक्रमण के चलते एक पिग फार्म में 36 सुअरों की मौत हो गई, जबकि शेष चार सुअरों को विभाग ने नियमों के तहत किल करवा दिया है। पशुपालन विभाग ने फार्म को खाली करवा कर तीन से छह माह तक चलने वाली सैनिटाइजेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पशु औषधालय दसलेहड़ा के तहत आने वाले इस फार्म में कुल 40 सुअर पाल रखे गए थे। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के संक्रमण से इनमें से 36 सुअर मर गए। मामला सामने आने के बाद विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए तुरंत कार्रवाई की। विभागीय गाइडलाइन के मुताबिक, जहां भी यह संक्रमण पाया जाता है, वहां से 8 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पिग फार्म खाली करवाए जाते हैं और सुअरों को किल किया जाता है। ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. विनोद कुंदी ने बताया कि इससे पहले भराड़ी क्षेत्र के बलौट में भी दो पिग फार्मों में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित फार्म के आसपास सैनिटाइजेशन किया जा रहा है और यह प्रक्रिया अगले कई महीनों तक जारी रहेगी। विभाग की ओर से पशुपालकों को सावधानी बरतने और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से संबंधित नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed