फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested

दिल्ली से नाइजीरियन मूल का तस्कर किया गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
बिलासपुर। जिला पुलिस ने दिल्ली से नाइजीरियन मूल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दो व्यक्तियों से 8.40 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के मामले के बाद की है। जांच में सामने आया है कि चिट्टे की खेप दिल्ली से लाई गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपी को बिलासपुर ला रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत रविवार को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने नौणी चौक के पास कार सवार दो लोगों को 8.40 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी सागर निवासी गांव मंडी माणवां जिला बिलासपुर और विशाल निवासी गांव दुरघाट तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने पांच दिन की पुलिस रिमांड में बताया कि चिट्टा दिल्ली में एक विदेशी मूल के व्यक्ति से खरीदा था। विशेष अन्वेषण इकाई और पुलिस थाना सदर की संयुक्त टीम को विदेशी मूल के व्यक्ति को पकड़ने के लिए दिल्ली भेजा गया। टीम ने दिल्ली के चंद्र विहार से आरोपी जस्टीन ओके निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इनसेट
अब तक तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस चिट्टे के धंधे में संलिप्त विदेशी मूल के तीन नागरिकों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस थाना तलाई ने दिल्ली से तंजानिया देश के नागरिक और कोट कहलूर थाना पुलिस ने घाना देश के नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल में 182 आरोपी गिरफ्तार
जिला के विभिन्न थानों में इस साल अब तक 120 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए है। इनमें 182 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों के धंधे से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जा रहा है। अब तक अवैध धंधे से अर्जित 96,89,116 रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed