{"_id":"6676c04979d347f8d802ecf3","slug":"accidents-are-increasing-due-to-vehicles-being-parked-on-the-highway-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-119190-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हाईवे पर खड़े किए जा रहे वाहनों से बढ़ रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हाईवे पर खड़े किए जा रहे वाहनों से बढ़ रहे हादसे
विज्ञापन
- वाहन चालकों को करना पड़ता हैं मुश्किलों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं से लेकर डंगार तक शिमला-मटौर हाईवे पर खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। निहारी में जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर हर समय हाईवे के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। इससे हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
शाम ढलने के बाद तो यहां दर्जनों वाहन खड़े हो जाते हैं। ऐसा लगता है मानो जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी हाईवे पर वाहन खड़े किए जाते हैं। हाईवे होने के कारण हर समय वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। इससे हादसे होने का खतरा बराबर बना रहता है। घुमारवीं शहर से महज आधा किलोमीटर दूरी पर पट्टा के नजदीक सैनिक केंटीन के सामने भी यही हाल है। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रहती हैं। यहां पर एक तरफ उतराई होने के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार ज्यादा होती है। इस कारण सामने से यदि कोई वाहन आ जाए तो हादसा होना लाजिमी है। यहां पर सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। न ही सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने पर रोक लगाने के लिए पुलिस के के पास कोई प्रबंध नहीं हैं। ऐसा ही हाल घुमारवीं के दकड़ी चौक से लेकर भगेड़ तक है। जगह-जगह सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। इससे अक्सर जाम लगने की स्थिति और हादसों का खतरा बना रहता है।