{"_id":"665f031a95513ec72e09d8f2","slug":"a-young-man-preparing-for-neet-committed-suicide-by-hanging-himself-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-118360-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
- मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
- बरमाणा के दस गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के दस गांव में नीट की कोचिंग ले रहे एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार विवेक कुमार (21) पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव दसगांव डाकघर बैरी जिला बिलासपुर ने सोमवार रात को करीब 11 बजे अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। विवेक के पिता ने जब उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। जब कमरे के दरवाजे को खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो विवेक फंदे से लटका हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार विवेक शिमला में नीट की कोचिंग ले रहा था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।