{"_id":"69d8f4a4ab21a8e9260d9329","slug":"a-gift-of-rs-1-lakh-to-morsinghi-handball-academy-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157726-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मोरसिंघी हैंडबाल अकादमी को एक लाख की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मोरसिंघी हैंडबाल अकादमी को एक लाख की सौगात
Fri, 10 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को सम्मानित करते मंत्री यादविंद्र गोमा। संवा
मंत्री यादवेंद्र गोमा ने विजेता बेटियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए मोरसिंघी हैंडबाल अकादमी को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। मोरसिंघी हैंडबाल अकादमी की बेटियों ने हाल ही में घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को सराहते हुए मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अकादमी की कोच स्नेह लता और खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि व मंत्री राजेश धर्माणी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।