{"_id":"6aaed643fcfb4edb3b05039a","slug":"a-demand-was-raised-for-the-constitution-of-a-drivers-commission-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168046-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चालक आयोग के गठन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चालक आयोग के गठन की मांग उठाई
विज्ञापन
शालूघाट में आयोजित चालक दिवस कार्यक्रम में मौजूद चालक व अन्य लोग। स्रोत: चालक संघ
शालूघाट में चालक दिवस पर जुटे चालक, समस्याओं पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा बागा की ओर से शालूघाट स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट के सामने चालक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुरभी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रदेश में चालक आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मुख्यातिथि सुरभी ठाकुर ने कहा कि चालक वर्ग दिन-रात सेवाएं देकर लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। ऐसे में सरकार को चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। संघ के मार्गदर्शक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चालक आयोग के गठन की मांग को लेकर जल्द सरकार से मुलाकात की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक चालकों की आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरवीर कंवर, भारत सरकार के श्रमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गोविंद चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रेस सचिव श्याम लाल, सह कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे।