{"_id":"135-31275","slug":"Bilaspur-31275-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसएचओ समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसएचओ समेत तीन घायल
Bilaspur
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं/बरठीं (बिलासपुर)। निहारी-बरठीं सड़क पर डून गांव के पास रविवार को पुलिस का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक के साथ ही वाहन में सवार घुमारवीं थाना प्रभारी तथा एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए घुमारवीं पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना का एक वाहन रविवार को क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। वाहन चालक गृह रक्षक विजय कुमार के साथ गाड़ी में घुमारवीं थाना प्रभारी सोहन लाल व मानद मुख्य आरक्षी गुलाम हुसैन सवार थे। निहारी-बरठीं सड़क पर कोटलू ब्राह्मणा पंचायत के डून गांव के पास अचानक एक व्यक्ति व गाय सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 फीट नीचे लुढ़क गई। इससे चालक समेत तीनों सवार घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। तीनों को गहरी चोटें लगी हैं, लेकिन उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चोटें गंभीर होने की वजह से तीनों घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है।