फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   6.50 लाख के जेवरात उड़ा कर ले गए चोर

6.50 लाख के जेवरात उड़ा कर ले गए चोर

Fri, 28 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
6.50 लाख के जेवरात उड़ा कर ले गए चोर
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत झवोला में वीरवार रात को चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ाकर ले गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर में कोई नहीं था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर घर से करीब 6.50 लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत झवोला की निवासी सुनीता देवी पत्नी प्यार चंद तलाई विद्युत विभाग में क्लर्क के पद पर सेवाएं दे रही हैं। वीरवार को घर पर नहीं थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसी नल से पानी भरने के लिए आए तो देखा कि सुनीता की रसोई का दरवाजा खुला हुआ है। देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। सुनीता के देवर राजेंद्र सिंह को गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी गई। राजेंद्र सिंह ने पुलिस व सुनीता को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मकान मालिक सुनीता भी घर पर लौट आई। जब सुनीता ने घर के अंदर जाकर देखा तो गहनों को गायब पाया। सुनीता ने पुलिस को बताया कि करीब 6.50 लाख रुपये के गहने थे चोरी हुए हैं। घुमारवीं के डीएसपी राजेश शर्मा भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हमीरपुर से एक पुलिस दल डॉग स्क्वायड लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस का कुत्ता एक पैदल रास्ते से एक किमी दूरी तक हनुमान मंदिर तक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत तलाई निवासी विपिन भारद्वाज की सजगता से चोरी नहीं हो सकी। विपिन ने पुलिस को बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनके घर में किसी वस्तु के गिरने की आवाज हुई तो नींद खुल गई। किसी के भागने की आहट भी सुनाई दी। शोर मचाया व पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची व आसपास के क्षेत्र को छानबीन की, तो कोई नहीं मिला। चोरों ने घर के ताले तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने शाहतलाई में विपिन भारद्वाज के घर में चोरी का जायजा लिया। डॉग स्कवायड की सहायता ली। पुलिस ने शाहतलाई बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की।

उधर डीएसपी राजेश शर्मा ने चोरी के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आह्वान किया है कि घर में कोई भी कीमती सामान न रखें। अपने सोने चांदी के जेवर बैक के लॉकर में रखे। किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में शरण न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed