{"_id":"6b072d8ab3607b24e70849d8","slug":"providing-a-safe-environment-for-women-at-the-workplace-is-essential-vandana-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172490-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जरूरी : वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जरूरी : वंदना
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार, जिला बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आ
डंगार संस्कृत महाविद्यालय में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
अधिवक्ता ने दी कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलीय न्यायालय घुमारवीं की अधिवक्ता वंदना ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और शिकायत निवारण से संबंधित वर्ष 2013 के कानून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कानून का उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध करवाना है। इसके तहत महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का अधिकार दिया गया है।
अधिवक्ता वंदना ने कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न के विभिन्न स्वरूपों, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति के गठन और उसकी जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को बिना किसी भय और भेदभाव के सम्मानजनक वातावरण में काम करने का अधिकार है। विद्यार्थियों से महिलाओं के प्रति समानता, संवेदनशीलता और सम्मान की भावना अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने अधिवक्ता वंदना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूकता बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।