फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   662 candidates took the B.Ed entrance exam in the district.

Bilaspur News: जिले में 662 अभ्यर्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 20 Jun 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
662 candidates took the B.Ed entrance exam in the district.
- परीक्षा दो केंद्रों में हुई,16 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से वीरवार को दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 662 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 678 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इसके लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह 10:30 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर मशीन से अभ्यर्थियों की जांच की गई। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के अंदर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पैन ले जा सकते थे। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 503 में से 492 और राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 175 में से 170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रवेश और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए मेरिट जारी की जाएगी। बिलासपुर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. पीएस कटवाल ने बताया कि जिले में बीएड की प्रवेश परीक्षा दोनों केंद्रों में शांतिपूर्वक तरीके से हुई। नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed