फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   18 दिसंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

18 दिसंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

Thu, 07 Dec 2017 07:13 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
18 दिसंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र सदर बिलासपुर, श्री नयनादेवी, घुमारवीं तथा झंडूता की 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मतगणना का कार्य अति संवेदनशील है, अत: इसके कार्यान्वयन के लिए अत्यंत चौकसी, तत्परता, धैर्य एवं विवेक से काम करें ताकि मतगणना का कार्य निर्धारित समय अवधि में सफलता पूर्वक पूर्ण किया जा सके। 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले बैलेट पेपरों की मतगणना होगी। उसके उपरांत ईवीएम वोटों की गणना की जाएगी। मतगणना के समय मतगणना कक्ष से प्रत्येक राउंड की तुरंत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। प्रत्याशियों द्वारा निर्धारित मतगणना एजेंटों का मतगणना कक्ष में मतगणना से एक घंटा पूर्व प्रवेश करना अनिवार्य होगा, जबकि आमजन को मतगणना केंद्र से निर्धारित दूरी के भीतर प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा एजेंटों को मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। न ही किसी भी स्तर पर मीडिया कर्मियों को कैमरा स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मतगणना पूर्वाभ्यास निर्धारित मतगणना केंद्रों में 13 और 14 दिसंबर को करवाया जाएगा। सभी मतगणना केंद्रों पर अलग से मीडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे ताकि मीडियाकर्मियों को प्रत्येक राउंड की मतगणना की जानकारी तत्काल दी जा सके।


इस अवसर पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सदर बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम घुमारवीं अनुपघम ठाकुर, एसडीएम झंडूता नवीन शर्मा, एसडीएम स्वारघाट चेत सिंह, निर्वाचन तहसीलदार वीना देवी, नायब तहसीलदार राजेश कौंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed