फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   50 women honored on Indira Gandhi's birth anniversary

Bilaspur News: इंदिरा गांधी की जयंती पर 50 महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 19 Nov 2023 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
50 women honored on Indira Gandhi's birth anniversary
-बिलासपुर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर बिलासपुर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाली 50 महिलाओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आशीष ठाकुर ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का अहम योगदान है। बांग्लादेश को अलग देश बनाने में इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा है, परमाणु परीक्षण करके इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में भारत की अलग छवि बना दी थी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण और अनुसूचित समुदाय के गरीब परिवारों को पांच बीघा जमीन इंदिरा गांधी द्वारा दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी हुसैन अली, जिला युकां महासचिव पंकज ठाकुर, सदर युकां अध्यक्ष वीरेंद्र संधु, श्री नयना देवी जी युकां अध्यक्ष कुलवीर भड़ोल, सदर युकां उपाध्यक्ष रोहित हंस, सदर युकां महासचिव पवन कुमार, महासचिव मोहित, शहरी युकां अध्यक्ष वसीम मूसा, शुभम कुमार, एनएसयूआई छात्र नेता धीरज ठाकुर और गिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
इन महिलाओं को किया सम्मानित
शिवांगी रघु, अदिति चंदेल, निकिता शर्मा, शिक्षा, पायल ठाकुर, पल्लवी ठाकुर, भावना शर्मा, वंशिका, शिवानी, कनिष्का, कनिका, खुशी, बबिता, अंजलि, संजना, अनुपम, प्रिया, रिद्धिमा, पायल महाजन, मुस्कान, आकांक्षा, तानिया, सोनिका, अभिलक्षा, अंजली शर्मा, अनन्या सूद, अनन्या शर्मा, वर्षा, सरिता, आंचल, प्रांजल राणा, गौरी अंगरीश, अन्वेशा, मोनिका शर्मा, गौरी अवस्थी और शिवानी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed