फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   3810 cases settled in National Lok Adalat

Bilaspur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 3810 मामलों का हुआ निपटारा

Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
3810 cases settled in National Lok Adalat
बिलासपुर में आयोजित लोक अदालत में मामलों का निपटारा करती हुई जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्
4.69 करोड़ रुपये से जुड़े विवाद सुलझे
विज्ञापन

86 प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से किया समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इस दौरान अदालतों में लंबित और पूर्व मुकदमेबाजी से जुड़े हजारों मामलों को सुलझाते हुए लोगों को त्वरित न्याय प्रदान किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर ज्योत्सना सुमन्त डढवाल ने बताया कि 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों को आपसी सहमति के आधार पर निपटाने का प्रयास किया गया, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ और पक्षकारों को त्वरित राहत मिली। लोक अदालत में कुल 3977 मामलों को निपटारे के लिए रखा गया था। इनमें 3860 मामले न्यायालयों में लंबित थे, जबकि 117 मामले पूर्व मुकदमेबाजी (प्री-लिटिगेशन) से संबंधित थे। सुनवाई के दौरान पक्षकारों के बीच समझौता कराते हुए कुल 3810 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इनमें 3724 न्यायालयों में लंबित मामलों, 86 प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के दीवानी, आपराधिक समझौता योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, चेक बाउंस, बिजली-पानी के बिल, पारिवारिक विवाद, अन्य समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि इस लोक अदालत के माध्यम से कुल 4 करोड़ 69 लाख 49 हजार 671 रुपये की राशि से संबंधित मामलों का समाधान किया गया। इससे न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम हुई बल्कि आम लोगों को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के शीघ्र न्याय भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed