{"_id":"5751c16c4f1c1b7d2f1097cb","slug":"30-crores-of-fair-struck","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ किराया फंसा, थम गए सैकड़ों ट्रकों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ किराया फंसा, थम गए सैकड़ों ट्रकों के पहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागा में जेपी कंपनी की ओर से ट्रक मालिकों को 30 करोड़ रुपये किराये के अदा न करने पर सैकड़ों ट्रकों के पहिए थम गए हैं। इससे हजारों परिवारों पर भी दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालत ऐसी हो गई है कि कंपनी किराया देने को तैयार नहीं और बैंक ट्रकों के लिए दिए ऋण की वसूली को तैयार है। कई ट्रक संचालकों को नोटिस भी आ गए हैं कि ऋण अदा करों नहीं तो बैंक ट्रक नीलाम कर देगा।
विज्ञापन
ट्रक मालिकों में पवन कुमार का कहना है कि 15 लाख से अधिक बैंक की देनदारी है। 66 हजार लोन की किश्त है, लेकिन कंपनी से किराया न मिलने के कारण ट्रक नीलाम होने की कगार पर है। गोरखी राम ने बताया बैंक का अभी 10 लाख, सुरेंद्र ठाकुर का 14 लाख, राम लाल 12 लाख, सुभाष 12 लाख और दुर्गा राम का 20 लाख के करीब बैंकों का ऋण चुकाना है।
विज्ञापन
इसके बावजूद कंपनी ट्रकों का 30 करोड़ किराया अदा नहीं कर रही है। आर्थिक तंगी के कारण ट्रक खड़े हो गए है। बैंक को देने के लिए पैसा नहीं है। वहीं पेट्रोल पंप वालों ने भी उधार तेल भरना बंद कर दिया है। उक्त लोगों का कहना है कि अब तो हालत ऐसी है कि बैंक कभी भी उनकी संपत्ति और ट्रकों की नीलामी कर सकता है।
विज्ञापन
इधर, खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि ऑपरेटरों का करीब 30 करोड़ किराया कंपनी अदा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह सीएम से भी मिल चुके हैं, लेकिन कंपनी किराया देने को तैयार नहीं है। उन्होंने साफ किया की जब तक किराया नहीं मिलेगा वह आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं अगले कुछ दिनों में हजारों लोग लाठियां लेकर बिलासपुर में प्रदर्शन करेंगे।
मामला उनके और सरकार के ध्यान में है। शनिवार को डिविजन कमीश्नर के साथ कंपनी और ऑपरेटरों की बैठक रखी गई है। मामला सीएम और मुख्य सचिव के भी ध्यान में है। वहां भी बैठक बुलाई जा सकती है।
...मानसी सहाय, उपायुक्त बिलासपुर