{"_id":"6ae64626f37d2ae7e0016fd5","slug":"medical-gases-at-aiims-bilaspur-will-be-monitored-24-hours-a-day-eight-staff-members-will-be-deployed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171006-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में 24 घंटे मिलेगी मेडिकल गैसों की निगरानी, आठ कर्मचारी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में 24 घंटे मिलेगी मेडिकल गैसों की निगरानी, आठ कर्मचारी होंगे तैनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में मरीजों को ऑक्सीजन समेत अन्य मेडिकल गैसों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आठ कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। संस्थान ने मेडिकल गैस पाइपलाइन व्यवस्था के संचालन, निगरानी और रखरखाव के लिए सेवा प्रदाता नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 29.37 लाख रुपये की अनुमानित लागत से ई-टेंडर जारी किया गया है।
इस व्यवस्था के तहत एक वरिष्ठ तकनीशियन और सात ऑपरेटर सेवाएं देंगे। चयनित सेवा प्रदाता को इन कर्मचारियों की अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन तैनाती सुनिश्चित करनी होगी। इनकी जिम्मेदारी ऑक्सीजन, नाइट्रस ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, मेडिकल एयर, वैक्यूम और एनेस्थीसिया गैस निष्कासन प्रणाली का संचालन और निगरानी करना होगा।
तैनात कर्मचारी एम्स के ए से एफ ब्लॉक, आयुष भवन, आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर सहित संबंधित क्षेत्रों में व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा गैस पाइपलाइन, वाल्व, अलार्म और अन्य उपकरणों की नियमित जांच भी करेंगे। दैनिक, साप्ताहिक और मासिक निरीक्षण का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या गैस आपूर्ति में बाधा का समय रहते पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
सेवा प्रदाता को कर्मचारियों की तकनीकी योग्यता और अनुभव सुनिश्चित करना होगा। कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करनी होगी। उपकरणों के संचालन और छोटे-मोटे रखरखाव के लिए जरूरी औजार, उपभोग्य सामग्री और अन्य संसाधनों की व्यवस्था भी ठेकेदार को करनी होगी।
ई-टेंडर के तहत सेवा की अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है। इसकी अनुमानित लागत 29,37,345 रुपये रखी गई है। निविदा में बोलीदाताओं को निर्धारित आधार राशि के अलावा उपकरणों, सामान्य खर्चों और अन्य मदों के लिए अपनी दरें भी प्रस्तुत करनी होंगी।