{"_id":"6ae6c6a61b224209c90c5d7e","slug":"ghumarwin-swaraj-mazda-tractor-agency-fire-six-tractors-burnt-bilaspur-himachal-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण अग्निकांड, छह ट्रैक्टर जलकर राख; दमकल विभाग मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण अग्निकांड, छह ट्रैक्टर जलकर राख; दमकल विभाग मौके पर
Sun, 01 Nov 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:28 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में बल्लू के पास स्थित स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दमकल की टीम आग बुझाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है। घुमारवीं के बल्लू के पास स्थित स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में आग लगने से छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एजेंसी में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़े ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि छह ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। आग लगने की वजह और घटना से हुए कुल आर्थिक नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन