{"_id":"6ab96e16b0c8e8c8010705ba","slug":"27000-students-tested-their-skills-in-the-him-quest-exam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168675-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिम क्वेस्ट परीक्षा में 27 हजार विद्यार्थियों ने आजमाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिम क्वेस्ट परीक्षा में 27 हजार विद्यार्थियों ने आजमाया हुनर
विज्ञापन
143 केंद्रों पर आठवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से हिम क्वेस्ट टैलेंट सर्च एग्जाम-2026 का आयोजन किया गया। प्रदेशभर में बनाए गए 143 परीक्षा केंद्रों पर आठवीं से जमा दो कक्षा तक के करीब 27 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 683 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह रहा। घुमारवीं स्थित मिनर्वा स्टडी सर्कल में भी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में प्रत्येक वर्ग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान को करीब से समझने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को इसरो भ्रमण के साथ ट्यूशन फीस पर 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी। दूसरे स्थान वाले को लैपटॉप और 75 प्रतिशत, जबकि तीसरे स्थान वाले को टैबलेट और 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी। चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच के साथ 40 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी। छठे से दसवें स्थान तक 30 प्रतिशत, 11वें से 20वें तक 25 प्रतिशत और 21वें से 50वें स्थान तक 15 प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ उपहार दिए जाएंगे। 51वें से 150वें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी।