फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   259 Home Guard soldiers did not get two months honorarium

Bilaspur News: होमगार्ड के 259 जवानों को नहीं मिला दो महीने का मानदेय

Sun, 10 Mar 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
259 Home Guard soldiers did not get two months honorarium
- परिवार का पालन पोषण और बच्चों की स्कूल फीस भरना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले के 259 होमगार्ड जवानों को जनवरी और फरवरी का मानदेय नहीं मिला है। इस कारण इन जवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और बच्चों की स्कूल फीस तक भरना मुश्किल हो गया है। जिले में करीब 600 होमगार्ड के जवान हैं। ये जवान अग्निशमन विभाग, विभिन्न मंदिरों के अलावा पुलिस विभाग और अन्य आपात स्थिति में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस विभाग के साथ काम कर रहे 259 होमगार्ड जवानों को जनवरी और फरवरी का मानदेय नहीं मिला है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान विजय धर्माणी ने बताया कि जो होमगार्ड के जवान पुलिस विभाग के साथ कार्य कर रहे हैं, उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इस माह जनवरी के साथ फरवरी महीने का मानदेय मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मार्च भी आधा बीतने वाला है और अभी तक मानदेय नहीं मिला है। इस महीने भी इनको मानदेय नहीं मिला तो जवानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इन जवानों के लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि जब भी पुलिस विभाग के कार्यालय में पता किया जाता है, तो वहां कहा जाता है कि जैसे ही बजट आएगा मानदेय दे दिया जाएगा। उधर, होमगार्ड कमांडेंट कुशल चंद कटोच ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ ड्यूटी दे रहे जवानों को मानदेय नहीं मिलने के बारे में जानकारी मिली है। इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द ही जवानों को मानदेय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed