फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विस्थापितों की आवाज उठाने वाले का करेंगे समर्थन: समिति

विस्थापितों की आवाज उठाने वाले का करेंगे समर्थन: समिति

Sun, 05 Nov 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
विस्थापितों की आवाज उठाने वाले का करेंगे समर्थन: समिति
- फोटो : SELF
बिलासपुर। ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति के प्रधान नंदलाल शर्मा और सचिव चिरंजी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में विस्थापितों की आवाज उठाने वाले का ही समर्थन किया जाएगा। समिति ने कहा कि 65 साल बाद भी विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भाखड़ा बांध का लाभ पड़ोसी राज्यों को ही मिला। लेकिन, विस्थापितों को दर्द के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा। उन्हें मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित रखा।
विज्ञापन


प्रत्येक राजनीतिक दल मंचों से विस्थापितों के त्याग के कसीदे तो पढ़ते हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों और चुने प्रतिनिधियों ने विस्थापितों की आवाज को विधानसभा और राज्यसभा में नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनावों के दौरान जो उम्मीदवार विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने का वायदा करेगा उसी का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed