फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अपनी शक्ति को समझे और अपराजिता बनें महिलाएं : ठाकुर

अपनी शक्ति को समझे और अपराजिता बनें महिलाएं : ठाकुर

Fri, 26 Apr 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
अपनी शक्ति को समझे और अपराजिता बनें महिलाएं : ठाकुर
पंजगाईं(बरमाणा)। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि महिलाएं और बेटियां अपनी शक्ति को समझें और अपराजित बने। महिलाओं को दब कर रहने की जरूरत नहीं है। महिला की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। बस जरूरत है डर से बाहर निकल कर अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की। एएसपी भागमल ठाकुर रावमापा पंजगाईं में ‘अमर उजाला’ के 100 मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय था जब महिलाओं को सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं का सामना करना पड़ता था। हालांकि आज भी महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार नहीं दिया जा रहा है जिसके कई मामले सामने भी आते हैं लेकिन कानून में महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए कड़े कानून की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं से कोई भी किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करता है तो वह अपने माता-पिता और स्कूल में शिक्षकों को बताएं या फिर पुलिस को हेल्प लाइन नंबर पर फोन करें तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस एप, शक्ति एप, गुड़िया हेल्प लाइन 1515, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 1091 सहित 112 नंबर पर डायल कर अपराध व अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति महिला का अपहरण कर लेता है तो शक्ति एप के माध्यम से पुलिस उस तक बड़ी आसानी से पहुंच जाती है।
इसके अलावा महिलाओं को घरों में भी कई बार अत्याचार सहन करना पड़ता है लेकिन महिलाओं को चाहिए कि अत्याचार सहन न करें और कानून की मदद लें। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए घरेलू हिंसा कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ रास्ते में कोई छेड़ख़ानी या मोबाइल पर कमेंट या अन्य हरकतेें करता है तो इस बात को वह अपने माता-पिता व शिक्षकों के साथ साझा करें।

उन्होंने कहा कि समाज नारी के बिना अधूरा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। चाहे सेना और वैज्ञानिक या फिर प्लेन उड़ान हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य नीलम चंदेल, मधुवाला, मोनिका, निता, शालिनी, अलका, सहिष्ता, निशिकंात, एसएमसी प्रधान छोटाराम, सलाहकार सुनील गौतम, बनिता शर्मा, जगदीश कुमार, चैन सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed