फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat heads form association; Deshraj Sharma named President and Rekha Kumari Vice-President.

Bilaspur News: पंचायत प्रधानों ने बनाया संघ, देशराज शर्मा अध्यक्ष और रेखा कुमारी उपाध्यक्ष

Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat heads form association; Deshraj Sharma named President and Rekha Kumari Vice-President.
पंचायत प्रधान संघ विकास खंड घुमारवीं की नई कार्यकारिणी। स्रोत: जागरूक पाठक
घुमारवीं विकास खंड में सर्वसम्मति से हुआ गठन, विनय कुमार चुने महासचिव
विज्ञापन

पंचायतों के विकास कार्यों और प्रधानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के निर्वाचित पंचायत प्रधानों की बैठक रविवार को आंबेडकर भवन घुमारवीं में ग्राम पंचायत भुलस्वाए के प्रधान निक्कू राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही समस्याओं और पंचायत प्रधानों की विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पंचायत प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत प्रधान संघ विकास खंड घुमारवीं का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पंचायत औहर के प्रधान देशराज शर्मा के नाम का सुरेश पटियाल ने अनुमोदन किया, जिसका उपस्थित पंचायत प्रधानों ने समर्थन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए उजागर सिंह ने रेखा कुमारी के नाम का अनुमोदन किया, जबकि महासचिव पद के लिए रमेश कुमार ने विनय कुमार का नाम प्रस्तावित किया। सर्वसम्मति से देशराज शर्मा को अध्यक्ष, रेखा कुमारी को उपाध्यक्ष और विनय कुमार को महासचिव चुना गया। संघ के शेष पद आगामी बैठक में सर्वसम्मति से भरने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों और पंचायत प्रधानों के समक्ष आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। संघ पंचायत प्रधानों की मांगों और समस्याओं पर विस्तार से मंथन कर उन्हें सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखेगा, ताकि उनका जल्द समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांशी राम, रीना देवी, मोनिका देवी, रामप्यारी, पुष्पा कुमारी, सदाराम, परमजीत और सुभाष सहित अन्य पंचायत प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed