{"_id":"5a19a3b64f1c1b6e468b64f8","slug":"201511629750-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी मार्केट में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी मार्केट में गहराया पेयजल संकट
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के मध्य स्थित गांधी मार्केट में पिछले कई दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इसका कारण गुरुद्वारा चौक पर पानी की लीक हो रही पाइपें हैं। इससे घरों में जाने की बजाय पानी सड़कों पर ही व्यर्थ बह रहा है।
पानी लीक होने के कारण कई घरों में पानी न के बराबर आता है, तो कई घरों में तो आता ही नहीं। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि विभाग को समस्या के बारे में मौखिक और लिखित रूप से बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई है।
स्थानीय निवासी सोहन लाल, नवीन सोनी, काकू, प्रवीण, नरेश व पवन आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाजार में पानी की समस्या चल रही है। आईपीएच विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन फिर भी समस्या हल नहीं हुई है। गुरुद्वारा चौक के पास लगातार पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस कारण पानी की समस्या पैदा हो रही है। रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बह जाता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश पराशर का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि समस्या है, तो इसे जल्द हल किया जाएगा। इस बारे कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे।