फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State-level Athletics Meet (Cluster-2) kicks off at DAV Bilaspur.

Bilaspur News: डीएवी बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट क्लस्टर-2 का शुभारंभ

Tue, 29 Sep 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
State-level Athletics Meet (Cluster-2) kicks off at DAV Bilaspur.
बिलासपुर में की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत: डीएव
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रदेशभर के डीएवी स्कूलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट क्लस्टर-2 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी के जोनल एआरओ एवं राज्य स्तरीय प्रबंधक केएस गुलेरिया ने किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि की घोषणा के साथ ही प्रतियोगिता का औपचारिक आगाज हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में खेल प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में डीएवी आलमपुर के प्रधानाचार्य एवं डीएवी बिलासपुर के प्रबंधक सुरजीत राणा, डीएवी बरमाणा की प्रधानाचार्य दीपिका, डीएवी एसीसी बरमाणा के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, डीएवी घुमारवीं के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-2 के प्रभारी संजीव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed