{"_id":"59ff53b44f1c1b9f678b9676","slug":"201509905332-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की होमवर्क डायरी में लिखें नौ नवंबर को है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की होमवर्क डायरी में लिखें नौ नवंबर को है मतदान
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरकारी और निजी विद्यालयों को एसडीएम घुमारवीं अनुपम ठाकुर ने सौ फीसदी मतदान अभियान में भाग लेने के लिए लिखित पत्र जारी किए हैं।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय को एसडीएम ने पत्र लिखकर आह्वान किया है कि 100 प्रतिशत मतदान के बाद ही लेंगे दम... अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों को आज से प्रतिदिन नैतिक मतदान शपथ दिलाई जाए। अध्यापकों से कहा गया है कि वे छात्र-छात्राओं के माध्यम से नैतिक मतदान का संदेश उनके माता-पिता और परिवार तक पहुंचाए। आदेश के दूसरे भाग में लिखा गया है कि अध्यापक विद्यार्थियों की होमवर्क डायरी में उनके माता-पिता व परिवार को यह विज्ञप्ति लिखें कि मतदान की तिथि नौ नवंबर को है और उस दिन मतदान अवश्य करें। इस नोट को विद्यार्थी घर जाकर अपने माता-पिता व परिवार को सुनाएंगे और उनके हस्ताक्षर करवाएंगे। सभी विद्यालय उपरोक्त आदेश की अनुपालना रिपोर्ट आठ नवंबर को सायं भेजना सुनिश्चित करेंगे।
अनुपम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अभी तक जितने प्रयास किए गए हैं, उनका अपेक्षित परिणाम सामने आएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि 9 नवंबर को मतदान करें।