{"_id":"59f0abd74f1c1b7a548b8fe6","slug":"201508944855-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में 2,98,822 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में 2,98,822 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अंतिम फोटोयुक्त लिस्ट जारी कर दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के आधार पर ही जिला के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 2,98,822 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,52,003 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,46,819 है। उन्होंने बताया कि 46 झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 72,355 मतदाता हैं। इसमें 37,071 पुरुष मतदाता और 35,284 महिला मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। जबकि 47 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कुल 81,460 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 40,732 पुरुष मतदाता और 40,728 महिला मतदाता हैं।
इसी प्रकार 48 बिलासपुर सदर में कुल मतदाता 77,244 हैं। इसमें 39,054 पुरुष मतदाता और 38,190 महिला मतदाता और 49 श्री नयनादेवीजी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 67,763 मतदाता हैं। इसमें 35,146 पुरुष मतदाता और 32,617 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुल 2,98,822 मतदाताओं में 2281 सेवा अहर्ता मतदाता भी अपने वोट का प्रयोग करेंगे। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों मतदान करें। इसके लिए जिला में जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।