फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गर्भवती महिला आई डेंगू की चपेट में, शिमला रेफर

गर्भवती महिला आई डेंगू की चपेट में, शिमला रेफर

Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला आई डेंगू की चपेट में, शिमला रेफर

विज्ञापन
गर्भवती महिला आई डेंगू की चपेट में, शिमला रेफर
मंगलवार को पहुंचे डेंगू के 28 नए मरीज, मचा हड़कंप
मंडी जिला से भी पहुंचे डेंगू के 11 नए मामले
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर अस्पताल में डेंगू के 28 नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंडी जिला से ही करीब 11 नए मामले भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि बिलासपुर जिला से भी मामले जिला अस्पताल पहुंचे हैं। डेंगू से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा 400 के पार हो गया है। वहीं एक गर्भवती महिला को डेंगू की पुष्टि होने से उसे शिमला रेफर कर दिया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 28 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 8 मामले बिलासपुर शहर से, 7 मामले मार्कंडेय से, दो मामले झंडूता से और 11 मामले मंडी से दर्ज किए गए हैं। डेंगू से पीड़ित 75 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 4 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक महिला रोगी जो कि गर्भवती है और डेंगू रोग से पीड़ित है उसे कमला नेहरू अस्पताल शिमला के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्ड-1से लेकर वार्ड10 में जाकर 149 लोगों के घरों का निरीक्षण किया। इनमें 116 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
मंडी जिला से भी पहुंचे डेंगू के 11 नए मामले
बिलासपुर में अब मंडी जिला से भी डेंगू के मामले पहुंचना शुरू हो गए हैं। यहां पर टेस्ट नि:शुल्क होने से लोग टेस्ट के लिए बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी मंडी जिला से डेंगू के मरीज यहां पहुंच चुके हैं।
--------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed