{"_id":"6756eab11a9be5619608c1cd","slug":"17-hours-power-failure-in-ghumarwin-villagers-face-huge-problems-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128059-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 17 घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों को भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 17 घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों को भारी परेशानी
Mon, 09 Dec 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
-हल्की बारिश के बाद ही हुई समस्या, दुकानदारों को भी हुआ नुकसान
- छह घंटे की मशक्कत के बाद बोर्ड के कर्मचारियों ने बहाल की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में 17 घंटे तक बिजली गुल रहने से दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया रहा। 33 केवी सबस्टेशन कांगू की मेन लाइन में तकनीकी खराबी के कारण रविवार रात 8 बजे से सोमवार दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान न केवल घरों में अंधेरा छाया रहा, बल्कि पानी की आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बिजली गुल होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा। सोमवार को परीक्षा के चलते बच्चों को तैयारी करने में दिक्कत हुई। वहीं, कार्यालय जाने वाले लोग और गृहिणियां भी प्रभावित रहीं। सुबह बिजली न होने के कारण लोगों को नहाने और दैनिक कार्यों में समस्या झेलनी पड़ी। सर्दियों के मौसम में गीजर और अन्य उपकरण न चलने से लोगों को ठंडे पानी का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ गया। लंबे समय तक बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए, जिससे संपर्क में समस्या आई। वहीं, बिजली पर निर्भर दुकानदारों को भी कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा। खाद्य सामग्री और बिजली उपकरणों पर निर्भर व्यापारियों ने बोर्ड को जमकर कोसा। सोमवार सुबह बिजली बोर्ड के कर्मचारी 7 बजे से लाइन दुरुस्त करने में जुट गए। अधिशासी अभियंता करण चंदेल ने बताया कि मेन लाइन में लगे कंडक्टर के जलने और लाइन का स्पैन लंबा होने के कारण समस्या को सुलझाने में वक्त लगा। लगभग 6 घंटे की मेहनत के बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हल्की बारिश से ही बिजली आपूर्ति बाधित होना ग्रामीणों के लिए बड़ा संकट साबित हो रहा है।