{"_id":"6905f4298afc900f1509b9d7","slug":"1619-grams-of-chitta-recovered-from-two-youths-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-147522-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो युवकों से 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो युवकों से 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद
Sat, 01 Nov 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
-बद्दी से नशा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने दो युवकों से 16.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ शुक्रवार देर रात भटेड़ (लड़ा) पुल के समीप नाका लगाए हुए थे। इसी दौरान एक कार मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बद्दी क्षेत्र से नशे की खेप लेकर आ रहे थे और क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान अरुण कुमार निवासी कुहाथड़ा और नरेंद्र कुमार निवासी बेहड़ा के रूप में की है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल की अगुवाई में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है और ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।