फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर शहर में लावारिस पशुओं का आतंक, लोग परेशान

बिलासपुर शहर में लावारिस पशुओं का आतंक, लोग परेशान

Tue, 09 Apr 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर शहर में लावारिस पशुओं का आतंक, लोग परेशान

विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में इन दिनों लावारिस पशुओं का आतंक मचा हुआ है। इन लावारिस पशुओं के कारण लोगों व दुकानदारों का बाजार में आना भी मुश्किल हो गया है। पशु बाजार में घूमते रहते हैं जिससे यहां पर कभी भी कोई भी घटना घट सकती है। पशु कभी भी किसी भी बच्चे, महिला और बुजुर्ग पर हमला कर उसे घायल कर सकते हैं।
लावारिस बैलों का आतंक इस कदर शहर में बढ़ा हुआ है कि सांड जब भी लड़ाई करते हैं तो तीन से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा देते हैं जिससे वाहन मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान हो जाता है। इतना ही नहीं लावारिस सांड कई बार लड़ते-लड़ते राहगीरों को भी चपेट में ले लेते हैं। गौरतलब है कि जिले भर में इस समय लावारिस पशुओं का आतंक फैला हुआ है। लावारिस पशु लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। रात को किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए पहरा देना पड़ रहा है। हालांकि यह समस्या स्वयं लोगों द्वारा ही उत्पन्न की गई है, लेकिन अब लावारिस पशुओं की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नेशनल हाईवे पर रात के समय लावारिस पशु अकसर वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे हादसे होते हैं। जिला में लावारिस पशुओं की बढ़ती तादात से आने वाले समय के लिए सभी के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया का कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या पर प्रशासन गंभीर है। गो सदनों का निर्माण किया जा रहा है। लोगों को जल्द ही लावारिस पशुओं की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
बाजार में लावारिस पशुओं का आना बंद करवाए प्रशासन
बिलासपुर बाजार में दुकानें करने वाले व्यापारी नवीन, अजय, लवली, अरुण का कहना है कि बाजार के बीचों-बीच लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिससे हर समय उनके हमलों के करने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि बाजार के बीचोंबीच लावारिस पशुओं के प्रवेश मार्ग बंद होने चाहिए ताकि महिला, बच्चे, बुजुर्ग बिना किसी डर के बाजार के घूम सके, अन्यथा बैल कभी भी किसी पर हमला कर उन्हें घायल कर सकते हैं या फिर जान ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed