{"_id":"59ff53b94f1c1bd0408b4cab","slug":"131509905337-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-हमीरपुर एनएच पर वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-हमीरपुर एनएच पर वाहनों की चेकिंग
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद हो गई है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ जवान भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। विधानसभा चुनावों में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।
भराड़ी थाना से सटी दूसरे जिलों की सीमाओं पर लगातार नजर रखकर हर गतिविधि को नोट किया जा रहा है। भराड़ी थाना प्रभारी राकेश खुद बीएसएफ के जवानों संग फ्लैग मार्च कर रहे हैं। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। हर जगह कड़ी नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि भराड़ी थाना की सीमा के साथ हमीरपुर व मंडी जिले की सीमाएं सटी हैं। चुनावों को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से चुनावों में हिस्सा लें इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।
लोगों से भी आह्वान किया कि शांतिपूर्ण चुनावों के लिए पुलिस का सहयोग करें व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या किसी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत भराड़ी थाना में दें। नेशनल हाईवे पर दिनरात लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस सहित बीएसएफ जवान ड्यूटी पर तैनात हैं।