{"_id":"5a19a3b84f1c1b686a8b5a1f","slug":"121511629752-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्याएं रोकने के लिए कल दौड़ेगा बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्याएं रोकने के लिए कल दौड़ेगा बिलासपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में नवशक्ति युवा मैत्री संगम आत्महत्याएं रोकने के लिए सोमवार को मैराथन आयोजित करेगा। बिलासपुर के उपायुक्त ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर एसपी अंजुम आरा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
नवशक्ति युवा मैत्री संगम के अध्यक्ष अरुण डोगरा ने बताया कि मैराथन में महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को नकद इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा दोनों वर्गों में प्रथम रहने वालों को बंदला में पैरा ग्लाइडिंग की टेंडम राइड मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रतिभागियों को कई तरह के इनाम भी दिए जाएंगे।
27 नवंबर को लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में महासचिव अनिल चौहान के नेतृत्व में शुभम अग्रवाल, अश्वनी कुमार, सिद्धार्थ कौंडल, मुहम्मद समर व अभिषेक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल में अपनी किस्म की पहली मैराथन है जो इस विषय को लेकर आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि समापन समारोह लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा जिसकी मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता हिमाचल युवा सेवाएं खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत होंगी। वह विजेताओं को सम्मानित करेंगी।