फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्री नयना देवी में 2 और 3 मई को होगा विशाल दंगल

श्री नयना देवी में 2 और 3 मई को होगा विशाल दंगल

Thu, 25 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी में 2 और 3 मई को होगा विशाल दंगल

विज्ञापन
श्रीनयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी जी दंगल कमेटी की बैठक का आयोजन वीरवार को मंदिर न्यास के स्टेडियम में किया गया। बैठक में कमेटी की ओर से आगामी 2 व 3 मई को आयोजित होने वाले दंगल को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। दंगल कमेटी के प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि इस दंगल में 15 लाख रुपये की राशि विजेता पहलवानों को इनाम स्वरूप बांटी जाएगी। दंगल नयना देवी जी मंदिर न्यास के स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
पहला झंडी का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय पहलवान हिंद रुस्तम जसा पट्टी व दिल्ली केसरी गुरमीत के मध्य होगा। इस मुकाबले के पहलवानों के मध्य डेढ़ लाख रुपये की राशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरा झंडी का मुकाबला हिंद केसरी अजय बारण व हिमाचल केसरी धमेंद्र कोहली के मध्य होगा। इस मुकाबले में भी पहलवानों के मध्य डेढ़ लाख रुपये की राशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी। तीसरी झंडी के कुश्ती का मुकाबला हिंद केसरी मोनू दिल्ली व हिमाचल केसरी सुख बाबेहाली के बीच में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकाबले के पहलवानों को एक लाख रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी। जबकि चौथी झंडी कुश्ती का मुकाबला जम्मू केसरी बिनीया व भारत कुमार गन्नी के बीच होगी। इस मुकाबले के पहलवानों के मध्य भी 1 लाख रुपये की राशि ईनाम स्वरूप बांटी जाएगी। पांचवीं झंडी कुश्ती राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट सुनील जिरकपुर व विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट बाज रोणी के बीच होगी। मुकाबले के पहलवानों के मध्य 51 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी। छठी झंडी कुश्ती मुकाबले में पंजाब गोल्ड मेडलिस्ट लाला मंडचोता व विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट ताज रोणी के मध्य होगा। इस मुकाबले के पहलवानों को 31 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी।

सातवीं झंडी कुश्ती मुकाबले में बब्बू बाबेहाली व जस्सा बाडोवाल के मध्य होगी। इस मुकाबले के पहलवानों के मध्य 21 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी। वहीं इसके अतिरिक्त अन्य पहलवानों को 11 हजार रुपये की 11 मालियां दी जाएंगी। इसमें नेपाली पहलवान थापा के करतब देखने को भी मिलेंगे। इस अवसर पर कमेटी के उपप्रधान बृजेश शर्मा व दीपक शर्मा, महासचिव लाला राम व नवनीत कुमार, सचिव सतपाल, गोपाल व मोहन सिंह, सदस्य सोनू राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed