फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   101 people including three couples donated blood

Bilaspur News: तीन दंपत्तियों सहित 101 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 09 Sep 2023 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
101 people including three couples donated blood
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 101 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में 90 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल रहीं।


शिविर ग्राम पंचायत कुठेड़ा, श्री नयना देवी जी, गो सदन, युवक मंडल भगोट, व्यापार मंडल कुठेड़ा, देव भूमि सोशल फाउंडेशन की तरफ से लगाया गया। शिविर में आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने खून एकत्रित किया। शिविर में दंपती धर्म चंद धीमान और लता कुमारी, राकेश राणा और रीता देवी, विद्या सागर और निशा ने इकट्ठे रक्तदान देकर लोगों के लिए एक मिसाल पैदा की। सभी रक्तदाताओं को पंचायत ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने लोगों से आग्रह किया कि सभी को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान ही महादान है। उन्होंने कहा कि मानव ने चिकित्सा जगत में बहुत तरक्की कर ली है। इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि किसी जरूरतमंद की खून की कमी न होने के कारण जान न चली जाए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, हिमाचल कबड्डी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव मेहता, गो सदन के प्रधान सुरेश ठाकुर, युवक मंडल प्रधान विशाल कटोच, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, देव भूमि सोशल फाउंडेशन के संयोजक, स्वयंसेवी और समस्त पंचायत सदस्य उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed