फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 children from Bilaspur in the merit list of class 12th

Bilaspur News: 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में बिलासपुर के 10 बच्चे

Mon, 04 May 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
10 children from Bilaspur in the merit list of class 12th
बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल
सरकारी स्कूल के चार और निजी स्कूल के छह छात्र शामिल
विज्ञापन

अच्छे अंक हासिल कर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा की टॉप-10 मेरिट में बिलासपुर के कुल 10 बच्चों ने जगह बनाई है। विज्ञान संकाय से आठ और कला संकाय की सूची में दो विद्यार्थी शामिल हैं। सूची में जगह वाले 10 बच्चों में से सरकारी स्कूलों के चार और छह निजी स्कूलों के बच्चे हैं।
कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना की गौरी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरढ़ीं की तेजस्विनी शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया है। वहीं, विज्ञान संकाय में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की छात्रा देवांगी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के शिवम शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया है। राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की मुस्कान ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की प्रकृति शर्मा और मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की छात्रा वस्तिका शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया है। मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की सुहानी शर्मा, इसी स्कूल की वैदेही और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला की अनन्या शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रशासनिक अधिकारी बनेंगी गौरी शर्मा
बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में चौथा स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना की गौरी शर्मा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों विशेष कर आईपी प्रवक्ता सुमन शर्मा को दिया है। उन्होंने बताया कि रोजाना स्कूल के बाद आठ से दस घंटे पढ़ाई की है। लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का हैं। पिता कुलदीप शर्मा दुकानदार हैं। माता कमलेश शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आईएएस अधिकारी बनना है तेजस्विनी का सपना
बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरढ़ीं की तेजस्विनी शर्मा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बाद छह से सात घंटे पढ़ाई की है। लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनने का हैं। पिता केशव शर्मा टीजीटी शास्त्री हैं। माता बंदना कुमारी गृहिणी हैं।

इनसेट
देवांगी सिविल सर्विसेज में जाकरकरेंगी देश सेवा
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में पांचवां स्थान हासिल करने वाली मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की देवांगी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। देवांगी ने नीट की परीक्षा भी दी है, लेकिन उनका मुख्य लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना है। उनके पिता नंद लाल जुखाला कॉलेज में सीनियर असिस्टेंट हैं। माता इंदु बाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर हैं।

इनसेट
प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे शिवम
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में सातवां स्थान हासिल करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के शिवम शर्मा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही पढ़ाई को लेकर अनुशासन बनाए रखा और हर विषय को समझकर पढ़ने पर जोर दिया। स्कूल के शिक्षकों ने भी समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया, जिससे उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली। लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकें। पिता नरेंद्र कुमार पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। माता कुसुम लता गृहिणी हैं।

इनसेट
न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट बनेगी मुस्कान
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में आठवां स्थान हासिल करने वाली राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की मुस्कान ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बाद छह से सात घंटे पढ़ाई की है। लक्ष्य न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट बनने का हैं। पिता योग राज और माता रमा देवी दोनों ही अध्यापक हैं।

इनसेट
प्रकृति शर्मा बनेगी डॉक्टर
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में नौवां स्थान हासिल करने वाली मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट की प्रकृति शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और माता पिता को दिया है। प्रकृति शर्मा डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती है। पिता अश्विनी कुमार और माता रंजना कुमारी दोनों ही मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट में बतौर अध्यापक कार्यरत हैं।

इनसेट
डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं वस्तिका शर्मा
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में नौवां स्थान हासिल करने वाली मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की छात्रा वस्तिका शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और परिजनों को दिया है। वस्तिका का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। पिता विनोद कुमार राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्रोफेसर हैं, जबकि माता सीमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी में लेक्चरर हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

इनसेट
एमडी मेडिसिन बनना चाहती हैं सुहानी शर्मा
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की सुहानी शर्मा ने सफलता का श्रेय नर्सरी से लेकर जमा दो तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। उनका लक्ष्य एमडी मेडिसिन बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। मरोतन गांव की रहने वाली सुहानी ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता राजकुमार लेक्चरर हैं, जबकि माता ममता कुमारी कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं।

इनसेट
अनन्या बनेगी डॉक्टर
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला की अनन्या शर्मा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि रोजाना स्कूल के बाद तीन से चार घंटे पढ़ाई की है। लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। पिता चमन लाल पुरोहित हैं। माता लता देवी गृहिणी हैं।

इनसेट
सर्जन बनकर जनसेवा करना चाहती हैं वैदेही
बोर्ड की मेरिट सूची में विज्ञान संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की वैदेही ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया है। शिमला के कुमारसैन की निवासी वैदेही ने छात्रावास में रहकर कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई की। वह नियमित पढ़ाई के अलावा रोजाना 8 से 10 घंटे अतिरिक्त अध्ययन करती रही। वैदेही का लक्ष्य एक कुशल सर्जन बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। पिता इंदू शेखर शर्मा और उमा शर्मा स्कूल प्रवक्ता हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed