फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   attack on himachal sdm

अवैध खनन रोकने गए दुर्गा के बैचमेट एसडीएम पर हमला

Thu, 08 Aug 2013 09:52 PM IST
शिमला/बद्दी/ब्यूरो
शिमला/बद्दी/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
attack on himachal sdm

हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन रोकनेवाले अफसरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। नालागढ़ के एसडीएम डॉ. यूनुस खान अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी करने गए थे।

विज्ञापन


अवैध खनन की बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की।

इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और चालक भाग निकला। इस प्रकरण में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर चालक मक्खन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक ने कबूला है कि एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने के लिए ट्रैक्टर को कई बार तेज गति से इधर-उधर भी घुमाया। मक्खन सिंह को अधिकारियों की टीम मौके पर ले गई। जहां पर उसके बयान लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

sdm yunus
बृहस्पतिवार को एसपी बद्दी अरुल कुमार, डीएसपी नालागढ़ सुशील शर्मा, एसएचओ नालागढ़ चमन लाल समेत एसडीएम नालागढ़ डॉ. यूनुस स्वयं भी मौके पर गए।

2010 बैच के आईएएस अधिकारी यूनुस खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बाद चर्चा में आई दुर्गा शक्ति नागपाल के बैचमेट हैं।

बद्दी से रेत बजरी पंजाब और हरियाणा को तस्करी की जाती है। सोलन जिले के डीएम का कहना है कि पहले भी खनन में जुटे लोग युनूस के खिलाफ तरह तरह की शिकायतें कर रहे थे। गौरतलब है कि चार महीने में खनन माफिया द्वारा चार हमले हो चुके हैं।

'यूनुस जनवरी 2013 में नालागढ़ में नियुक्त हुए थे। सात महीनों में उन्होंने एक करोड़ से ज्यादा जुर्माना अवैध खनन पर लगाया। उन्हें और सुरक्षा दी जा रही है और कार्रवाई जारी रखने को कहा गया है।'
मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री

'हिमाचल पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की है। एसडीएम नालागढ़ को सरकार के निर्देशानुसार जरूरी सुरक्षा दे दी गई है।'
- संजय कुमार, डीजीपी हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed