{"_id":"50c05ab6-d7ea-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"10-died-in-himachal-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर, हिमाचल में 10 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर, हिमाचल में 10 की मौत
ब्यूरो, सांगला (किन्नौर)/ नाहन।
Updated Tue, 18 Jun 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश के चलते हिमाचल के किन्नौर जिले में नौ लोगों की मौत हो गई है। चगांव में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दफन हो गए।
विज्ञापन
उधर, डोडरा क्वार से सांगला को रवाना हुआ तीन सदस्यीय दल लापता हो गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों में सैलानियों सहित करीब 800 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
विज्ञापन
एसजेवीएनएल के 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में सिल्ट बढ़ने से बिजली उत्पादन रविवार शाम से बंद है। उधर, सिरमौर के चडे़ऊ गांव में मकान की दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिलाई क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से लगे चार रज्जू मार्ग बह गए हैं। उत्तराखंड सीमा से सटे इलाके में यमुना का जलस्तर 1978 के बाद से सर्वाधिक उफान पर है।
वहां जल स्तर दोपहर बाद 384.88 मीटर तक पहुंच गया था। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां टौंस नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
किन्नौर और सिरमौर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किन्नौर के लिए फौरी राहत के रूप में साढ़े तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
48 घंटे बाद भी सीएम सांगला में फंसे
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार के दौरान पिछले 48 घंटों से सांगला में फंसे हुए है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और किन्नौर के विधायक जगत नेगी ने इस आपदा पर गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं, सीएम ने किन्नौर जिले के लिए फौरी राहत के तौर पर साढ़े तीन करोड़ रुपये जारी करते हुए प्रशासन को आदेश दिए कि प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करे।
22 तक बारिश से राहत
हिमाचल में 22 जून तक बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक कुछ स्थानों पर हलकी बारिश हो सकती है। सोमवार को कल्पा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यहां 24 घंटों में 193.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा नाहन में 96.6 मिमी बारिश हुई। इनके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सा में सामान्य वर्षा ही रिकार्ड हुई।