{"_id":"d85299e683a0871058523a90742def1b","slug":"ymn-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की गंगा नगर कॉलोनी के एक युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे सिरे से नकार रहे हैं।
युवक दो दिन से पीजीआई में भर्ती था। हालांकि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। गंगा नगर कॉलोनी निवासी विजय कुमार के मुताबिक 10 दिन से उसका भाई रामकुमार बुखार से पीड़ित था।
जब उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, तो डॉक्टर्स ने रामपुकार को डेंगू से ग्रसित बताया। जब रामपुकार की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, तो वे उसे लेकर पीजीआई चंडीगढ़ चले गए।
विज्ञापन
वहां पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर ने डेंगू की शिकायत बताई। वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के मुताबिक पीजीआई के डॉक्टर्स ने मौत की वजह डेंगू ही बताई है।
रिपोर्ट में हार्ट अटैक से हुई मौत : सीएमओ डॉक्टर रमेश कुमार का कहना है कि गंगा नगर कॉलोनी निवासी रामकुमार की मौत डेंगू से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई है।
पीजीआई की रिपोर्ट में भी यही कारण बताया गया है। जब युवक पीजीआई रेफर हुआ था तब उसके प्लेटलेट्स डेढ़ लाख थे। पीजीआई में घटकर 24 हजार रह गए थे। ब्लीडिंग नहीं रुकी तो उसकी मौत हो गई।