फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar CIA solved priest murder case in 24 hours, unknown people had killed him by beating him with stick

Yamunanagar: सीआईए ने 24 घंटे में सुलझाया पुजारी हत्याकांड, अज्ञात लोगों ने डंडों व ईंटों से पीटकर की थी हत्या

Mon, 30 Oct 2023 06:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 30 Oct 2023 06:46 PM IST
सार

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी राजा राम की अज्ञात लोगों ने डंडों व ईंटों से पीट-पीट कर मंदिर परिसर में हत्या कर दी थी। आरोपियों से की गई कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह मंदिर में दानपात्र में रखी राशि चुराने गए थे। इस दौरान मंदिर का महंत जाग गया और उसने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
Yamunanagar CIA solved priest murder case in 24 hours, unknown people had killed him by beating him with stick
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में रादौर में सांगीपुर पुलिस नाके पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत 75 वर्षीय राजा राम की हत्या के मामले को सीआईए-टू की टीम ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया। लूटपाट के इरादे से की गई वृद्ध महंत की हत्या के मामले में पुलिस ने रादौर निवासी सागर उर्फ बबलू उर्फ फजलु, अभिषेक उर्फ सेखी व नाचरौन गांव के राजेश कुमार उर्फ तेली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों से की गई कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह मंदिर में दानपात्र में रखी राशि चुराने गए थे। इस दौरान मंदिर का महंत जाग गया और उसने इसका विरोध किया। जिस पर उन्होंने महंत की डंडों व ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गए थे। तीनों युवक नशे के आदि है। जिन पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान हत्यारों से हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे व अन्य सामान बरामद करेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने हनुमान मंदिर में पुजारी राजा राम के पास रोजमर्रा में आने वाले लोगों व क्षेत्र के संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसके अलावा पुलिस ने साइबर सेल से भी मदद ली। जिनकी मदद से पुलिस उक्त आराेपियों तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
ज्ञात हो कि सांगीपुर नाका स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी राजा राम की अज्ञात लोगों ने डंडों व ईंटों से पीट-पीट कर मंदिर परिसर में हत्या कर दी थी। जिसके उपरांत मृतक पुजारी के छोटे भाई रादौर की ओड कॉलोनी के डॉ. राजकुमार ने पुलिस शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई राजा राम सांगीपुर नाके पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पिछले लगभग 15 वर्षो से पुजारी था। वह मंदिर में बने कमरे में रहता था। वह कभी कभार ही रादौर उनसे मिलने आया करता था।


शनिवार दोपहर को सांगीपुर गांव का एक व्यक्ति जब मंदिर में गया तो मंदिर के बाहर का गेट अंदर से बंद था। गेट खटखटाने पर भी अंदर से महंत नहीं आया तो मामले की सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो पाया कि अज्ञात लोग मंदिर की दीवार फांद कर महंत के कमरे में घुसे। अज्ञात लोगों ने महंत के सिर व कमर पर डंडों व ईंटों से हमला किया। जिस कारण महंत की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर जाते हुए महंत के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed