{"_id":"5873de124f1c1b1829ba92bc","slug":"yamuna-nagar-trafic-yatayat-niyam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की जानकारी देगी यातायात जागरूकता वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की जानकारी देगी यातायात जागरूकता वैन
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
oop
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को ट्रैफिक पार्क में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर यातायात जागरूक सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 15 जनवरी तक चलने वाले यातायात सप्ताह में ट्विनसिटी व जिले के हर गांव में रहने वालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता वैन चलाई गई। वैन को डीएसपी हेड क्वार्टर आदर्शदीप व यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। कार्यक्रम में लोगों को फूल व लड्डू देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि जिले में 28वां जागरूकता सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जो नौ जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक चलेगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम किए जाएगें, सप्ताह भर में ऑटो रैली, लक्कड मंडी में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सहित दर्जनों कार्यक्रम किए जाएंगें। जिनका मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों पर नियंत्रण करना और लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में साढ़े चार हजार लोग हर साल सड़क हादसों में अपनी जान गवां देते है, जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों की सही प्रकार से जानकारी न होना है। यदि समय रहे नियमों की जानकारी मिले तो हादसों में अपनी जान नहीं गवाएगें। मौके पर परशुराम स्कूल के बच्चों ने भी अपना सहरानीय योगदान किया। मौके पर इंस्पेक्टर राजबीर, सुशील आर्य, अवतार चुग, न्यू हैप्पी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल विकास शर्मा सहित सैकडों लोग मौजूद थे।
बॉक्स
फूल व लड्डू देकर बताएंगे यातायात नियम :
यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जागरूकता वैन जिले के हर ब्लाक, गांव व शहर की प्रत्येक कॉलोनी में जाएगी। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा। वहीं लोगों को फूल देकर और लड्डू खिलाकर यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा। ताकि लोग यातायात नियमों का सही से पालन करे।