फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   workers checking tanks

Yamuna Nagar News: टंकियों की जांच कर रहे कर्मचारी

Thu, 29 May 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
workers checking tanks
यमुनानगर। जिले का मलेरिया विभाग डेंगू संबंध में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू का खात्मा करने के लिए घर-घर जाकर दस्तक दे रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग ग्रामीण व शहर के हाई रिस्क एरिया पर नजर गड़ाए हुए है। फील्ड में घर-घर जाकर कर्मचारी बर्तनों की जांच, खून के सैंपल लेने और पंफलेट बांटने जैसे कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा टंकियों की जांच भी की जा रही है। विभाग के मुताबिक 2024 में जिले में डेंगू के 190 केस मिले थे। इससे पहले 2023 में 735 केस, 2022 में 932 केस मिले थे। इस साल डेंगू के तीन केस कंफर्म हो चुके हैं। मलेरिया के भी दो केस मिल चुके हैं। अब तक 57 घरों में जांच के दौरान डेंगू का लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें नोटिस थमाया गया है। उधर, मलेरिया विभाग ने डेंगू के लारवा की जांच के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई है जोकि घर-घर जाकर बर्तनों, वस्तुओं में लार्वा की जांच कर रही है। इसके अलावा कर्मचारी जांच के दौरान ही लोगों को पंफलेट बांट कर भी उन्हें डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतों को भी डेंगू व मलेरिया के बचाव व लक्षणों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
ये हैं ग्रामीण क्षेत्र हाई रिस्क एरिया : गंदापुरा, ऊंचा चंदना, कान्हड़ी कलां, अहलुवाला, ज्ञानेवाला, फतेहपुर, जमनावाला, रायपुर, शादीपुर, कामी माजरा, तेजली, रापौली शामिल है। जहां पिछले साल 104 डेंगू के केस आए थे।

शहरी क्षेत्र हाई रिस्क एरिया : सेक्टर-17, प्रोफेसर कॉलोनी, लालद्वारा, कालिंदी कॉलोनी, सेक्टर-17 व 18, काली मंदिर, गुलाब नगर, तीर्थ नगर, चिट्टा मंदिर, रेलवे कॉलोनी, नजदीक आईटीआई, लक्ष्मी नगर, पुराना हमीदा, केसर नगर व अशोक विकार शामिल हैं। जहां पर पिछले साल डेंगू के 86 केस आए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed