फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman strangled to death, husband absconding

Yamuna Nagar News: गला दबाकर महिला की हत्या, पति फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death, husband absconding
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव कामी माजरा में छह साल पहले लव मैरिज करने वाली हुसना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पति बबलू पर लगाया गया है। आरोप है कि बबलू ने हुसना उर्फ गुड्डी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या की है। हत्या के बाद से वह फरार है। महिला की पांच साल की बेटी ने हत्या के बारे में लोगों के बताया। इसके बाद आसपास के लोग उनके घर में पहुंचे और महिला का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पुवायां आनंद वाटिका मोहल्ला की रहने वाली थी। देर शाम तक मृतका के परिजन नहीं पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कुचा पुवायां निवासी बबलू ने छह साल पहले पुवायां आनंद वाटिका मोहल्ला निवासी हुसना उर्फ गुड्डी (28) से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों सदर थाना क्षेत्र के गांव कामी माजरा में किराये के कमरों में आकर रहने लगे थे। उनके पास दो बच्चे हैं। पांच साल की बड़ी बेटी भूरी व तीन साल का बेटा काशी है। शनिवार सुबह पांच वर्षीय भूरी ने अपने घर से बाहर आकर शोर मचाया कि उसकी मां को उसके पिता ने मारा है। जिसके बाद आसपास के लोग उनके कमरे पर गए। जहां हुसना मृत पड़ी हुई थी। उसके गले पर चुन्नी पड़ी हुई थी। गले पर निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतका हुसना के भाई जाबिर अहमद का आरोप है कि बबलू ने ही उसकी बहन की चुन्नी से गला घोट कर हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी बबलू उसकी बहन के साथ छोटी छोटी बातों पर मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर दो माह पहले हुसना घर चली गई थी। तब उसने बताया था कि पति बबलू उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। वह उसके पास जाने से मना कर रही थी, लेकिन काफी समझाने के बाद उसे भेज दिया था। इसके बावजूद भी आरोपी बबलू उसके साथ मारपीट करता रहता था। अब उसने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

--------
शादी के बाद छोटी छोटी बातों पर होता था विवाद
शादी से पहले हुसना व बबलू में एक दूसरे के प्रति गहरा प्रेम था। दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें खाते थे। लेकिन शादी के बाद धीरे-धीरे दोनों में छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगा। दोनों के गहरे प्रेम में नफरत की एक दरार पड़ी। जिसका खामियाजा हुसना ने मरकर चुकाना पड़ा। काउंसलर डॉ. अंजू बाजपेयी के अनुसार इन दिनों 70 प्रतिशत लव मैरिज सफल नहीं हो पा रही है। इसका कारण दोनों का एक दूसरे पर विश्वास न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
कामी माजरा में महिला की हत्या की सूचना पर वह मौके पर गए थे। दंपती के बीच विवाद रहता था। जिसके चलते महिला की हत्या हुई है। मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी बबलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- जसमेर सिंह, थाना प्रभारी, सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed