{"_id":"6b0c79cd8c36c677b60569a7","slug":"what-begins-as-a-hobby-can-turn-into-an-addiction-dr-pulkit-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166863-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक से शुरू हुआ नशा बन जाता है लत : डॉ. पुलकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक से शुरू हुआ नशा बन जाता है लत : डॉ. पुलकित
Mon, 30 Nov 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
संबोधित करते मुख्य वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में एनएसएस सेल की ओर से नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता व्याख्यान करवाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
मुख्य वक्ता डॉ. पुलकित मेहता ने कहा कि व्यक्ति शुरुआत में शौक या जिज्ञासा के कारण नशे का सेवन करता है। लेकिन धीरे-धीरे यह आदत लत में बदल जाती है। इसका असर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाती है।
उन्होंने कहा कि नशे से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विद्यार्थी ही जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ऋचा सीकरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण कराई और अपने परिवार के अलावा आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नवीन भारद्वाज ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. रजनी सैनी, प्रो. जयचंद, प्रो. बंटी और प्रो. शिवम सैनी उपस्थित रहे।