Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An attempt to weaken democracy: Laxman

लोकतंत्र कमजोर करने की कोशिश : लक्ष्मण

Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
An attempt to weaken democracy: Laxman
कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते शहरी ब्लॉक अध्यक्ष। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के शहरी ब्लॉक प्रधान लक्ष्मण विनायक ने कहा कि नए परिसीमन विधेयक के नाम पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और सत्ता पर लंबे समय तक कब्जा बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और उन्हें सरकार की मंशा से अवगत करवाएंगे।
विनायक ने यह बात औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता के अधिकारों, निष्पक्ष प्रतिनिधित्व और संविधान की भावना से जुड़ी है।
विज्ञापन

यदि परिसीमन की प्रक्रिया पारदर्शिता, व्यापक चर्चा और सभी राजनीतिक दलों की सहमति के बिना आगे बढ़ाई जाती है तो इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास कमजोर हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देश के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि परिसीमन का वास्तविक उद्देश्य क्या है। इससे आम जनता, विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण ने कहा कि संविधान में बदलाव से जुड़े गंभीर विषयों पर संसद में खुली बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए और जनता की राय को भी महत्व दिया जाना चाहिए। विपक्ष को विश्वास में लिए बिना ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed