फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two and a half year old child does not have monkey pox, negative came report

ढाई साल के बच्चे को मंकी पॉक्स नहीं, निगेटिव आई रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two and a half year old child does not have monkey pox, negative came report
यमुनानगर। शहर के ढाई साल के बच्चे व उसकी डेढ़ साल की बहन में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी। परंतु दोनों बच्चे इस बीमारी से ग्रस्त नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग ने ढाई साल के बच्चे का सैंपल जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजा था। रविवार को बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। फिलहाल दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि डेढ़ व ढाई साल के भाई-बहन में मंकीपॉक्स के लक्षण थे। एहतियात के तौर पर दोनों बच्चों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। ढाई साल के बच्चे के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। वहां से उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उपचार के बाद जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

आईएमए के डॉक्टरों से हुई ऑनलाइन मीटिंग
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि दूसरे देशों में मंकीपॉक्स के केस अधिक आ रहे हैं। इसलिए दूसरे देशों से आए लोगों पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति पिछले 21 दिनों में विदेश की यात्रा करके, खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका से और उसमें लक्षण पाए जाते हैं तो उसे स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवानी होगी। चिकित्सकों के अनुसार मंकीपॉक्स संक्रमण एक वायरस से होता है। सिविल सर्जन ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग द्वारा जिले के सभी सरकारी डॉक्टर व आईएमए और आईएपी के डॉक्टर के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में अभी इस बीमारी का कोई केस नहीं आया है। मंकीपॉक्स होने पर रोगी को बुखार आना, त्वचा पर चटके (चेहरे से शुरू होकर, हाथ, पैर, हथेलियों और तलवों तक), शरीर पर सूजे हुए दाने पड़ना, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द या चकावट, गले में खराश और खांसी इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनाया गया है आइसोलेशन वार्ड: डॉ. वागीश
डॉ. वागीश गुटैन ने बताया गया कि मंकीपॉक्स के कारण रोगी की आंखों में दर्द या धुंधली दृष्टि, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, बार-बार बेहोश होना और दौरे पड़ना, पेशाब में कमी परेशानियां आती हैं। यदि कोई मंकीपॉक्स का केस मिलता है तो उसके लिए मुकंद लाल सिविल नागरिक अस्पताल यमुनानगर में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति मिलता है तो उसको आइसोलेट करें। अन्य व्यक्तियों से दूरी बनाके रखें। नाक व मुंह को मास्क से ढकना चाहिए और घावों को चादर से ढक कर रखें। जांच की पुष्टि के लिए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed