फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tribute paid to martyr Madanlal Dhingra

Yamuna Nagar News: बलिदानी मदनलाल ढींगड़ा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue, 19 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Madanlal Dhingra
पंजाबी धर्मशाला में मदन लाल ढींगरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्थानीय लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। पंजाबी धर्मशाला में सोमवार को अमर बलिदानी मदनलाल ढींगड़ा का बलिदान दिवस मनाया गया। समाज के लोगों ने मदनलाल ढींगड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।
इस अवसर पर सुशील बत्रा, कृष्ण मक्कड़ व अमित कांबोज ने बताया कि अमर बलिदानी मदन लाल ढींगड़ा का नाम स्वतंत्रता सेनानियों में एक प्रेरक के रूप में लिया जाता हैं। अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लाहौर में पूरी करने के बाद ये आगे पढ़ने के लिए लंदन गए वहां लंदन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ने के लिए दाखिला लिया।
विज्ञापन

वहां इनका संपर्क लंदन के इंडिया हाउस में महान क्रांतिकारी वीर सावरकर व श्याम कृष्ण वर्मा से हुआ। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने की कसम खाई। एक रिटायर्ड अंग्रेज अधिकारी कर्नल विलियम वायली जो भारतीयों से विशेष घृणा करता था। उसकी घृणा पूर्ण हरकतों की वजह से मदन लाल ढींगड़ा ने उसको स्वयं ही मारने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई 1909 को मदनलाल ढींगड़ा ने एक कार्यक्रम में वायली पर गोलियों की बौछार कर मार दिया। इस हत्याकांड के बाद अंग्रेज सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर मात्र 25 वर्ष की आयु में 17 अगस्त 1909 को फांसी पर चढ़ा दिया। इस अवसर पर अशोक आहूजा, डॉ. बलदेव सैनी, मास्टर सत्यदेव आर्य, परविंद्र अरोड़ा, गुरदयाल सैनी, राधा कृष्ण अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा बकाना, हरीश मेहंदीरत्ता, कोमल अरोड़ा, सुनील मटिया, ईश्वर झांब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed